रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :-
      साहिबाबाद के शहीदनगर के जी ब्लॉक में पिता और पुत्री की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 3 घंटे में किया खुलासा,हत्यारा शफीक गिरफ्तार, म्रतक की पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर हुई थी पिता पुत्री की हत्या

आज सुबह एक बड़ी घटना सामने आई, साहिबाबाद में पिता पुत्री की गला रेतकर हत्या कर दी गई, मृतक पिता-पुत्री की पहचान अब्दुल्ला और अफसा के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी। पुलिस ने घटना का विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक अब्दुल्ला परिवार के साथ शहिद नगर के जी ब्लॉक में एक मकान में किराए पर रहता था। उसके परिवार उसकी पत्नी तीन लड़की व एक लड़का है। वह जूतेे का काम किया करता था, लेकिन लॉकडाउन के चलते उसका काम बंद हो गया। जिसके बाद उसने जिस मकान पर किराए पर रहता था उसी में ही नीचे परचुने की दुकान कर ली। उसकी पत्नी कुछ दिन पूर्व दो लड़की और एक लड़के को अपने साथ लेकर बुलंदशहर स्थित जलालपुर गांव गयी हुई थी। घर पर सिर्फ अब्दुल्ला और उनकी आठ वर्ष की पुत्री थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब अब्दुल्ला की मौसी का लड़का प्रवेज उनके घर पहुंचा तो बाप और बेटी को लहूलुहान पाया। उनके शरीर पर चाकूओं के काफी निशान थे। जिसके बाद तुरंत ही इसबात की सूचना आस-पड़ोस के लोगों और पुलिस को कॉल कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत ही भारी पुलिस बल के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरु कर दी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आज सुबह जानकारी मिली थी कि पिता-पुत्री के शव एक कमरे में पड़े मिले है। मौके पर खुद मेरे द्वारा पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज हुए पिता पुत्री हत्याकांड को मात्र पुलिस ने 3 घंटे में ही खुलासा किया मृतक के ममेरे भाई शफीक को गिरफ्तार किया, शफिक ने बताया कि मेरे मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे,अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर हत्या की
Previous Post Next Post