रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
           5 अगस्त , बुद्धवार को सरयू तट अयोध्या नगरी में हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी द्वारा प्रभु राम जी के भव्य मन्दिर के भूमि पूजन में नींव में शुद्ध चाँदी की ईंट रखकर विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया जायेगा 

इस पुण्य अवसर पर आपके नगर ग़ाज़ियाबाद से सर्राफ़ों द्वारा शुद्ध चाँदी का अंशदान दिया गया है ।
इस ईंट का वजन कुल 22663 ग्राम जिसका मूल्य लगभग Rs 14,68,562/- है 

आप सभी गाजियाबाद वासियो के लिए यह एक गौरव की बात है कि आपके नगर को प्रभु की सेवा का अवसर मिला है 

आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि आज दिनांक 27-07-2020 , सोमवार , सायं 5:00 बजे स्थान निधी ज्वैलर्स , 90 नवयुग मार्केट (पंजाब नेशनल बैंक के सामने) हो रहे पूजा समारोह में पधार कर अनुग्रहित करने की कृपया करें 
                    
                      
निवेदक  
       सर्राफ़ा एसोसिएशन ग़ाज़ियाबाद

राज़ किशोर गुप्ता      संरक्षक 
नितिन गोयल            अध्यक्ष 
गौरव गर्ग                 महामंत्री 
हरबिंदर कुमार गांधी    उपाध्यक्ष
Previous Post Next Post