रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ब्रिज भूषण चौधरी ने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। सोमवार को राज्यमंत्री अतुल गर्ग के निवास पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व व अतुल गर्ग की गरिमामय उपस्थिति में सपा नेता ब्रिज भूषण चौधरी ने अपने 124 साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। संजीव शर्मा व मंत्री अतुल गर्ग ने आए सभी सदस्यों को पटका पहनाकर स्वागत किया तथा कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है व भाजपा सभी को एक साथ लेकर चलने का प्रयास करती है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार विकास कार्यों में लगी हुई है। पार्टी में आये सभी सम्मानित सदस्यों से पार्टी को बल मिलेगा। इस अवसर पर बृज भूषण चौधरी ने कहा कि हम सभी भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं हम सभी संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा  के नेतृत्व में कार्य करेंगे। इस सदस्यता कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि अजय राजपूत का विशेष योगदान रहा।
   इस अवसर पर महामंत्री पप्पू पहलवान, मंत्री प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले, देवेंद्र त्रिपाठी, मनोज महरा विपुल अग्रवाल, संजय कुशवाहा, पार्षद सुरेंद्र नागर एवं नीरज गोयल उपस्थित रहे तथा सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से चंदन त्रिपाठी, करण शर्मा, जोगेंद्र जाटव, अमित पण्डित, विनय गुप्ता, गौरव देसाई, ब्रजेश राणा, मनोज चौधरी, प्रशांत शिशौदिया, विकास नागर, मनोज तोमर, डॉ महेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र यादव, संजय भाटी, जसवंत प्रजापति, अनिल जार्ज, पंकज यादव, कपिल चौधरी, दिलीप त्रिपाठी, कपिल जाट, विकल चौधरी, अभिषेक यादव, शशांक यादव, अंकुर पुण्डीर, आकाश यादव, अंकित नागर व रोहित प्रधान सहित 124 सदस्यों ने सदस्यता ली।
Previous Post Next Post