रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद:-
भारतीय जनता पार्टी की महानगर शाखा कार्यालय में काम करने वाले एक कंप्यूटर ऑपरेटर और एक सक्रिय कार्यकर्ता के संक्रमण का शिकार होने के बाद कार्यालय को तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है।
महानगर कार्यालय पर काम करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गयी है। सूत्रों के अनुसार एक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। यह खोड़ा का रहने वाला है और इसका कार्यालय पर काफी आना-जाना था। भाजपा के नेता के साथ ज्यादा रहते हैं और उन्हीं के साथ वह भाजपा महानगर कार्यालय आते थे।
बहरहाल अब जहां कुछ नेताओं ने खुद को सेल्फ क्वारनटाईन कर लिया वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने एलान कर दिया है कि भाजपा महानगर कार्यालय तीन दिन के लिए बंद रहेगा। इन तीन दिन किसी भी कार्यकर्ता को भाजपा कार्यालय आने की अनुमति नहीं है। यह सब कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की दृष्टि से किया जा रहा है। जल्द ही यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम आयेगी और जरूरी कदम उठाये जायेंगे।