रिपोर्ट :- गजेंद्र सिंह


नई दिल्ली :-
       कुछ बदमाशों के गोली मारने से गंभीर रूप से घायल हुए गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार तड़के मौत हो गई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पर दुख जताने के साथ साथ यूपी सरकार को निशाने पर भी लिया।

राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा कि अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या कर दी गयी। शोकग्रस्त परिवार को मेरी सांत्वना। वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज।
बता दें कि जोशी को सोमवार को विजयनगर क्षेत्र में बदमाशों ने गोली मार दी थी। वह गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती थे, जहां आज तड़के उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने भांजी से छेड़छाड़ करने वाले युवकों की पुलिस में शिकायत की थी। जोशी को जब गोली मारने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस मामले में पुलिस नौ ल़ोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शिकायत के बाद कारर्वाई नहीं करने पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी प्रथम कर रहे हैं। 
Previous Post Next Post