◼हम सब व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल द्वारा जो कार्यकारिणी गठित हुई है उसका खंडन करते हैं 


रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
       महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा महामंत्री मनवीर नगर ने बताया कि गाजियाबाद में व्यापारी सुरक्षा फॉर्म की कार्यकारिणी गठित कर दी गई है जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारियों के नाम है संजीव गुप्ता  (प्रदेश अध्यक्ष उद्योग मंच) सुबोध गुप्ता (कोषाध्यक्ष)रघुवीर सोनी( विजयनगर प्रभारी)आरके आर्य (विजयनगर संरक्षक)संजीव लाहोरिया (उपाध्यक्ष)पप्पू लाहोरिया(उपाध्यक्ष) सुरेश महाजन(उपाध्यक्ष)ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है उन्होंने कहा हमारी प्रतिष्ठा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के साथ है और श्री श्याम बिहारी मिश्रा जी के नेतृत्व मैं ही महानगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की टीम में ही रहेंगे हम सब व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल  द्वारा जो कार्यकारिणी गठित हुई है उसका खंडन करते हैं जिला महामंत्री  गुलशन भांबरी सौरभ जायसवाल मीडिया प्रभारी राजू छाबड़ा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा अध्यक्ष उदयवीर लाडी वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण कुमार उपाध्यक्ष सुनील चाचा विजय कक्कड़ उपस्थित रहे
Previous Post Next Post