रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        भाजपा के शासनकाल में देश और प्रदेश की जनता महंगाई की मार झेलने पर मजबूर हो रही है। सरकार आए दिन नई-नई घोषणाए में कर रही है लेकिन किसी का भी फायदा आम लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। यह कहना है रालोद के व्यापार प्रकोप्ठ के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष रामानंद गोयल का। 

रामानंद गोयल का कहना है कि प्रधानमंत्री ने देश के 80 करोड़ लोगों को अनाज देने की घोषणा की है। सरकार बताए कि क्या 80 करोड़ लोगों तक इसका लाभ पहुच पाएगा। रालोद नेता का कहना है कि जिसको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, जैसे किसान और मध्यमवर्गीय व्यक्ति यही इससे वंचित रह जाता है। दूसरी और सरकार लगातार महंगाई बढ़ाने के लिए लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा रही है। देश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि डीजल के दाम पेट्रोल से भी ज्यादा हो गए है। ऐसे में किसान पर बोझ बढ़ेगा और उसकी खेती के उपकरण चलाने की लागत महंगी हो जाएगी।जाहिर सी बात है कि कर्ज में क्या किसान और अधिक दव जाएगा। डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट महंगा हो जाएगा और उसका असर हर चीज पर पड़ेगा। महिलाओं के लिए रसोई चलान दूभर हो जाएगा। रामानंद गोयल ने कहा कि सरकार ने बिजली की कीमतें बढ़ा दी है जिसका सीधा असर प्रदेश को आम जनता पर पड़ा। सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज जारी किया जिसका सीधा लाभ किसी को नहीं मिला है। रामानंद गोयल ने कहा कि सरकार अब स्टांप ड्यूटी बढाने जा रही है। स्टॉप पर मिलने वाली कई प्रकार की छूट बंद हो जाएंगी। रालोद नेता ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार को आम जनता, किसान और मजदूर विरोधी बताया है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में जो चल रहा है उससे यह लगता है कि देश की जनता महंगाई की चक्की में पिसने को मजबूर है।
Previous Post Next Post