रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी
अलीगढ़ :-
किसी प्रकरण को लेकर कार्यकर्ता के साथ थाने पहुंचे एगलास से बीजेपी विधायक राजकुमार सहयोगी की पुलिस ने पिटाई कर दी है। जिसकी जानकारी खुद विधायक ने दी है। विधायक राजकुमार सहयोगी ने बताया कि मुझे पुलिस ने पीटा है और कपड़े भी फाड़ दिया है।
बता दें कि मामला अलीगढ़ जिले के एगलास विधानसभा का है। राजकुमार सहयोगी यहां के गाेंड़ा थाने में अपने कार्यकर्ता के साथ पहुंचे थे। विधायक का आरोप है कि तीन तीन दारोगा ने हमारी पिटाई की है और कपड़े फाड़ दिए हैं। पिटाई करने में दारोगा देवेद्र, विवेक और एसओ थे। तीनों ने मिलकर हमें पीटा है। विधायक ने कहा कि हमने पुलिस को नहीं मारा बल्कि इन्होंने हमें मारा है।
अब आप क्या चाहते के सवाल पर विधायक ने कहा कि हम न्याय चाहते हैं। जनता और कार्यकर्ता के साथ न्याय होगा तभी हम मानेंगे, ऐसे हम नहीं मानेंगे।