रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
       नानक का संदेश तेरा ही तेरा अभियान जरूरतमंद लोगों से सीधा संपर्क कर राशन दूध बिस्किट व डॉक्टर की सलाह से विटामिन सी मल्टीविटामिन या विटामिन डी कैल्शियम की गोली बांटने का कार्य चलता रहेगा  

मनजीत सिंह ने कहा कि अब स्टाल लगा कर या कैंप लगाकर नहीं जरूरतमंद लोगों से सीधा संपर्क कर मदद की जाएगी। कोई भी संस्था या इंसान आपदा से अकेला नहीं लड़ सकता इसलिए सभी मिलकर एक बड़ा समूह बनकर अगर हम मदद के क्षेत्र में उतरते हैं। आम जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं 

मनजीत सिंह ने कहा किसी भूखे की भूख मिटाना या किसी रोते के चेहरे पर मुस्कान लाना वाहेगुरु की इबादत है। गुरु नानक ने बराबरी का संदेश दिया जो लोग पिछड़ गए उन्हें बराबर लाने का एक कदम एक पहल की शुरुआत करेंगे। तभी हम आगे बढ़ पाएंगे गुरु नानक के संदेश पर चलकर हम दुनिया में उजियारा फैला सकते हैं। गरीब का मुंह गुरु नानक की गोलक इसी उद्देश्य के साथ तेरा ही तेरा अभियान सड़कों पर उतरेगा। हर जरूरतमंद को उसकी झोपड़ी पर दस्तक देने का काम किया जाएगा।

सरदार मंजीत सिंह संयोजक तेरा ही तेरा अभियान कार्यक्रम में उपस्थित सरदार जगमीत सिंह गुरविंदर सिंह हरदीप सिंह जगतार सिंह मुख्यतः रहे
Previous Post Next Post