रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने सोमवार को अपने कार्यालय एफ-10, पटेल नगर-।।।, जगदीश नगर, गाजियाबाद पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह का 113वां जन्मदिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया।
सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के संस्थापक सतेन्द्र यादव, बिहार प्रदेश के प्रभारी अनिल सिन्हा द्वारा शहीद भगतसिंह के चित्र पर माल्र्यापण कर जन्मदिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के संस्थापक सतेन्द्र यादव द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया, उन्होंने बताया कि शहीदे-ए-आजम का जन्म 27-28 सितम्बर मध्य रात्रि में 1907 में लायलपुर जिले के बंगा गांव में जो अब पाकिस्तान में है, हुआ था। इस कारण भगत सिंह का परिवार इनका जन्मदिन 28 सितम्बर को मनाते है। 

भगत सिंह पूरा परिवार क्रान्तिकारी था। उन्होंने जेल में 116 दिन की भूख हड़ताल की भगतसिंह की फाँसी को रोकने के लिए पूरी दुनिया के लोगों ने कोशिश की ब्रिटिश सांसदो तक ने फाँसी रोकने की कोशिश की। लाखों लोगों ने इस बारे में पत्र लिखे जिसमे से कुछ तो खून से लिखे गये थे। भारत में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, महात्मा गाँधी व मौहम्मद अली जिन्ना ने पुरजोर कोशिश की लेकिन अंग्रेजों ने किसी की न मानी। महज 23 साल 5 महीने 25 दिन की आयु में 23 मार्च 1931 की शाम 7ः33 उन्हें फाँसी दी गई।

 इनके पिता किशन सिंह व माता विद्यावती ने बचपन से ही भगत सिंह को देशभक्ति व अन्याय के खिलाफ लड़ने के शिक्षा दी। सुभास पार्टी के बिहार प्रदेश के प्रभारी अनिल सिन्हा ने कहा समाज में फैली शोषण व अमीरी गरीबी की खाई को भगत सिंह के रास्ते पर चलकर ही मिटाया जा सकता है। लाहौर षडयंत्र केस में राजगुरू, सुखदेव के साथ भगत सिंह को भी फांसी की सजा सुनायी गयी। खुद में देशभक्ति के जज्बे को भरने के लिए शहीद भगत सिंह का नाम ही काफी है उनमें देश के प्रति इतना प्रेम था कि वह हँसते-हँसते फांसी के फंदे पर झूल गये। 
इस अवसर पर मनोज शर्मा एडवोकेट, गोपाल सिंह, दीपक चित्तोड़िया, सुनील दत्त, विनोद अकेला, पन्ना लाल प्रसाद, राजेश यादव, जे0 पी0 द्विवेदी, हरीश शमी, एस. एन. शर्मा, सौरभ यादव, सन्दीप, एन. डी. दीक्षित, दीपक वर्मा, विनोद अकेला, संजय शर्मा, रिंकू दीक्षित, उमेश दीक्षित, विवेक राणा, विकास, राम गोपाल, नसरूद्दीन मलिक, जगदीश गोयल, दीपक कुमार, रिंकू, अक्षय, रोहित आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
Previous Post Next Post