रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
       पुरानी मुन्सफी व्यापार मंडल के चुनाव में पदाधिकारी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। आगे व्यापार मंडल का विस्तार नियुक्त पदाधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कर आपको सूचित कर दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी आनन्द कुमार की देखरेख में हुए चुनाव में सोनू पाठक मुख्य संरक्षक, महेंद्र कुमार अग्रवाल, पवन कुमार, लाला छगनलाल व हरीश गोयल संरक्षक, अनिल अग्रवाल सांवरिया व विजय कुमार गर्ग चेयरमैन, भारत गोपाल अध्यक्ष, विपिन सिंह महामंत्री, सुबोध गर्ग कोषाध्यक्ष, सोनू गर्ग वरिष्ठ उपाध्यक्ष व योगेश कुमार गुप्ता वरिष्ठ मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।
Previous Post Next Post