रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वाणिज्य कर आयुक्त द्वारा हर माह एसआईबी द्वारा क्षेत्रवार व्यापारियों की जांच, सर्वे व छापे का अधिकार देने संबधी निर्देशों को वापस लिया जाए। 

संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जिलाधिकारी से मिला और उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संदीप बंसल ने बताया कि सरकार ने पहले ही स्पष्ट किया था कि जीएसटी लागू करते समय अधिकारियों द्वारा किसी तरह का जांच सर्वे नहीं किया गया। व्यापार मंडल का जन्म ही भारत में सर्वे व दंडात्मक कृत्य के कारण हुआ। लिहाजा वाणिज्य कर आयुक्त के जारी निर्देशों से व्यापारियों में भय व्याप्त है। लिहाजा इन निर्देशों को वापस लिया जाए। 

इस दौरान अनिल गर्ग, दीपक गर्ग, प्रेम प्रकाश चीनी, अमन शिशौदिया, नानक गोस्वामी, महेन्द्र कुमार, सोनू सैनी, संजय गुप्ता, विनोद अग्रवाल, राहुल गर्ग, संजय बिंदल, महेश अग्रवाल, अरूण मित्तल, हेमंत सिंघल, सुशांत गुप्ता, विकास शर्मा, मुकेश कुमार प्रजापति, इरफान, पिंटू गौतम, रूपेश गर्ग आदि मौजूद थे।
Previous Post Next Post