रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
        पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महानगर गाजियाबाद के व्यापारियों द्वारा शास्त्री नगर निवासी भावना विमल के द्वारा गाजियाबाद का नाम रोशन करते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर बधाइयां दी और होनहार बेटी का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

व्यापारी बंधुओं ने भावना विमल के साथ-साथ माता-पिता को भी अनेक बधाइयाँ दीं और उनके परिश्रम और मेहनत को भी सराहा।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोरा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अमित जिंदल, महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग, महानगर महामंत्री सुनील प्रताप सिंह, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल मित्तल, महानगर उपाध्यक्ष नरेश कुमार जी उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post