रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत 'नाजुक' है। जिसके चलते उन्हें गाजियाबाद के यशोदा हास्पिटल में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि 2 दिन पहले कल्याण सिंह को लखनऊ पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। यहां इलाज के दौरान उनकी हालत स्थिर थी लेकिन अचानक उनकी तबियत और बिगड़ गई। जिसके चलते आज उन्हें गाजियाबाद भेजा गया है। 

मंगलवार को लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के निदेशक डॉ. आर के धीमान ने बताया कि ''उनमें (कल्याण सिंह में) बीमारी के लक्षण हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह (88) सोमवार को कोविड-19 लक्षण पाये गये थे। सिंह को सोमवार शाम लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ चिकित्सकों की देख रेख में उनका इलाज हो रहा था। सिंह के पौत्र और उत्तर प्रदेश के तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने इसकी जानकारी दी थी
Previous Post Next Post