रिपोर्ट :- गजेंद्र रावत


नई दिल्ली :-
       केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। चिराग ने अपने ट्विटर पर लिखा, “पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। Miss you Papa...। बता दें कि दिल्ली के एक अस्पताल में पासवान का इलाज चल रहा है। एलजेपी के अध्यक्ष और पासवान के बेटे चिराग ने बताया कि शनिवार देर रात उनका दिल का ऑपरेशन किया गया था।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पासवान का हालचाल जनाने के लिए संपर्क किया था।
Previous Post Next Post