रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :-
      भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने किसान बिल पूर्णतः किसानों के हित में है। इससे देश भर के कृषक स्वालंबी व संपन्न होंगे। 

राजा वर्मा ने बुधवार को यहां भाजपा महानगर कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के अधिकांश कांग्रेस नेता आढ़ती हैं। यही वजह है कि पंजाब के  कांग्रेस नेता किसान बिल पर देश के किसानों व  जनता को बरगलाने व गुमराह करने में लगे हैं, ताकि उनका स्वार्थ सिद्ध होता रहे।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि मोदी शासनकाल में ही किसान खुशहाल हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिये संकल्पित हैं। इसी क्रम में  हर फसल के खरीद मूल्यों में वृद्धि की गई। उन्होंने उदाहरण पेश करते हुए कहा कि कि कांग्रेस के  शासन काल 2013-14 में गेहूं समर्थित मूल्य रुपये 1400 प्रति कुंतल था, जबकि मोदी शासन में अब रुपये 1975/- प्रति कुंतल है। इसी तरह मोदी सरकार ने ही जौ रु 1100 से बढ़ाकर अब रु 1600/-, चना रु 3000 से बढ़ाकर  रु 5100, मूंग रु 4500 से बढ़ाकर रु 9196/- किया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों का 36 हज़ार करोड़ जा कर्जा माफ़ किया है।

प्रेस वार्ता में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, महानगर प्रभारी गौरव शर्मा व पप्पू पहलवान आदि मौजूद थे।
Previous Post Next Post