रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद:-
        Nss  फिल्म एंटरटेनमेंट कंपनी के एक सहयोगी कोरियोग्राफर जसप्रीत सिंह जस्सी जोकि गाजियाबाद से है। जस्सी ने बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी मैं उनको कोरियोग्राफ किया है। साथ ही शादी में शामिल हुए  फिल्मी हस्तियों को भी कोरियोग्राफ कराया ।जानी-मानी मॉडल , एक्टर उर्वशी रौतेला को भी कोरियोग्राफ किया जिन्होने शादी में डांस भी किया।

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की हाल ही में दिल्ली में शादी हुई है। शादी में शामिल होने आए बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज भी मौजूद रहे। शादी समारोह में शामिल हुए बॉलीवुड एक्टरों ने भी डांस किया। जिसको कोरियोग्राफर जसबीर सिंह जस्सी ने सभी को कोरियोग्राफ किया। इससे पहले भी एनएचएस कंपनी के लोगों ने तमाम बड़े सेलिब्रिटी को भी कोरियोग्राफी किया है। साथ ही उन की कंपनी  ने कई बड़ी फिल्मों में भी कोरियोग्राफर का काम किया है।

 Nss कंपनी के एमडी नितिन शर्मा जो कि खुद एक कोरियोग्राफर हैं जिन्होंने बड़े-बड़े कोरियोग्राफर के साथ भी मुंबई में काम किया है साथ ही कई फिल्मों में एक्टरों को भी कोरियोग्राफ किया है और काफी सारे टीवी रियलिटी शो में बच्चों को कोरियोग्राफी किया है।
साथी सुनील सिंह जो खुद कोरियोग्राफर है जो बच्चों को भी रियल्टी शो कराते हैं। इस कॉन्फ्रेंस में वह भी उपस्थित रहे जो किसी कंपनी के एक सहयोगी कोरियोग्राफर भी हैं।
Previous Post Next Post