रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :-
गाजियाबाद बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए आज नामांकन पत्र भरे गये। अध्यक्ष पद के लिए नाहर सिंह यादव ने नामांकन पत्र भरा। अध्यक्ष पद के लिए ही मुनीश त्यागी ने भी नामांकन भरा। इसके अलावा सह सचिव प्रशासन पद के लिए आभा सिंह ने नामांकन भरा। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए सुनील चौधरी और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए परमजीत सिंह ने नामांकन किया। दोपहर बाद कई और नामांकन पत्र दाखिल किए गए।