समारोह में राकेश मार्ग व्यापार मंडल का किया गठन


रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आरके  बैंकेट जीटी रोड में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग ने कोरोना काल में व्यापारी वर्ग द्वारा की गई समाज सेवा का उल्लेख किया। व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव तिलक राज अरोड़ा व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी राष्ट्र की रीढ़ है। व्यापारी की शक्ति राष्ट्र को शक्ति देती है। 
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा व्यापारियों के कल्याण के लिए किए जाने वाले कार्यों के विषय में व्यापारियों का मार्गदर्शन किया। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अशोक गोयल ने कहा कि व्यापारी की शक्ति ही समाज और राष्ट्र की शक्ति है। कार्यक्रम का संचालन पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री सुनील प्रताप सिंह ने किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यक्रम में अपनी राकेश मार्ग इकाई की घोषणा की। नरेश स्वामी को व्यापार मंडल की राकेश मार्ग इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग ने राकेश मार्ग इकाई के सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। जिला महामंत्री अशोक शर्मा, महानगर कोषाध्यक्ष संजय सतीजा, महानगर कानूनी सलाहकार एडवोकेट अमन अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष अतुल मित्तल, सुनील चौधरी, कमल कुमार गर्ग, प्रांशु गर्ग एडवोकेट, गौरव गर्ग, प्रशांत गुप्ता, भीष्म जादौन और विभिन्न मीडिया संस्थानों के सम्मानित पत्रकार बंधुओं ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
Previous Post Next Post