रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
      सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए शहर के क्रिकेट खिलाडी अंशुल गुप्ता सर्विसेज की टीम के उप कप्तान होंगे। अंशुल गुप्ता भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ भी खेल चुके हैं। अंशुल गुप्ता के उप कप्तान बनने पर शहर के खिलाडियों व कोच ने उन्हें बधाई दी है। कीर्तन वाली गली, घंटाघर निवासी अंशुल गुप्ता दिल्ली की टीम से अंडर 15, अंडर 17, अंडर 19 व अंडर 22 टीम में खेल चुके हैं। दिल्ली की अंडर 19 टीम में भारत के कप्तान विराट कोहली के साथ खेेल चुके हैं। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर सर्विसेज द्वारा उन्हें खेलने का आॅफर दिया था। क्रिकेट कोच गोल्डी सहगल ने बताया कि अंशुल गुप्ता ने इस आॅफर को स्वीकार कर लिया था और वे वर्ष 2011 से सर्विसेज की रणजी टीम से खेल रहे हैं। वे सर्विसेज की रणजी टीम कप्तान भी रह चुके हैं। अब उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम का उप कप्तान बनाया गया है। अंशुल गुप्ता के पिता हरीश गुप्ता एडवोकेट हैं। अपनी सफलता का श्रेय अंशुन अपनी मां रेनू गुप्ता को देते हैं, जो उन्हें सुबह पांच बजे ही उनके स्कूल के लिए लेकर निकल पडती थी। स्कूल की छुटटी होने तक वे स्कूल गेट के बाहर ही उसका इंतजार करती थी और छुटटी होने के बाद प्रैक्टिस के लिए दिल्ली के नेशनल स्टेडियम ले जाती थीं और रात को ही घर वापस आती थी। इस दौरान घर उनकी दोनों बडी बहनें आरती व अंजलि संभालती थीं।
Previous Post Next Post