रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
       जनपद के मुरादनगर थाना क्षेत्र  के गांव उखरासी में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब नवनिर्मित श्मशान घाट का छत अचानक गिर गया। इस दौरान दाहसंस्कार कराने आये लगभग 20 से ज्यादा लोग छत के नीचे दब गए। छत के गिरते ही शमशान घाट पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर लोगों को अस्पताल पहुंचा। जब कि इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। जब कि बाकी का इलाज चल रहा है।
बता दें कि घटना गाजियाबाद के गांव उखरासी के शमशान घाट का बताया जा रहा है। जहां पर बारिश होने के कारण अचानक शमशान घाट का छत गिर गया। जिससे लगभग 20 लोगों उसकी चपेट में आ गये। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर घयलो को निकाल कर अस्पताल भेज दिया है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए DM ,SP को पीड़ितों को तुरंत हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए है। 
सूत्रों की माने तो वहां पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी। बारिश होने के कारण संस्कार में शामिल होने आए लोग छत के नीचे खड़े थे। इसी दौरान अचानक छत भरभरा कर गिर गया बताया जा रहा है 18 लोगों की मौत में एक मरने वाला व्यक्ति का रिश्तेदार है। फिलहाल मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के बड़े अधिकारी घटना पर पहुंच कर पीड़ितों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने में जुटे है।
Previous Post Next Post