अक्षय आर्य

                    
                     सिटी न्यूज़ हिंदी......✍🏻


गाजियाबाद :- आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया आगामी चुनावों के मद्देनजर ग़ाज़ियाबाद निवासी अक्षय आर्य को आम आदमी पार्टी ने महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने उन्हें अलीगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। अक्षय आर्य पार्टी के तेजतर्रार युवा नेताओं में गिने जाते हैं जिनके पास संगठन कार्यों का विस्तृत अनुभव है। कॉलेज के दिनों में छात्र संघ की राजनीति में सक्रिय रहे अक्षय आर्य को पार्टी की छात्र इकाई  CYSS के बैनर पर देश भर में पहला प्रत्याशी जितवाने का श्रेय प्राप्त है। उन्होंने 2015 में MMH कॉलेज में कोषाध्यक्ष सीट पर जीत दर्ज की थी। उसके बाद पार्टी ने उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी; चाहे राजस्थान में केंद्रीय पर्यवेक्षक सहित चुरू लोकसभा के प्रभारी की ज़िम्मेदारी हो, छात्र संघ चुनाव में बीकानेर संभाग के पर्यवेक्षक की ज़िम्मेदारी हो, अथवा 2019 लोकसभा चुनाव में विधानसभा कोऑर्डिनेटर की ज़िम्मेदारी, उन्होंने सक्रियता और लगन के साथ कार्य करके पार्टी के सामने अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। 

2020 के विधानसभा चुनाव में अक्षय आर्य कालका जी (दिल्ली) की विधायक आतिशी की चुनाव प्रबंधन समिति का मुख्य हिस्सा रहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेंट्रल कैंपेन टीम में रहते हुए उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य-स्तरीय अभियानों में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभाई। 
पार्टी को दी गई महत्वपूर्ण सेवाओं को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने अपने सबसे दमदार सिपहसालारों की फौज मैदान में उतार दी है। 

गौरतलब है कि हर विधानसभा क्षेत्र पर पहले ही दिल्ली से एक एक विधायक की तैनाती कर दी गई है। इसके बाद उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी को एक गंभीर खिलाड़ी के रूप में गिना जा रहा है।
Previous Post Next Post