सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति द्वारा गाजियाबाद शहर में निधि समर्पण हेतु जन चेतना बाइक रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ  महंत नारायण गिरी ने  झंडी दिखाकर किया 
 रैली रामलीला मैदान कविनगर से शुरू होकर राजनगर, हिंट चौक, आरडीसी, कालका गढ़ी चौक, चौधरी मोड़, घंटाघर से होते हुए रामलीला मैदान नेहरूनगर में समाप्त हुई। श्री महंत नारायण गिरी जी द्वारा जय श्री राम के उद्घोष के साथ रैली आरंभ की ओर बताया की इस रैली का उद्देश्य संपूर्ण शहर को अवगत कराना था कि रामभक्तो की टोली 15 जनवरी, मकर सक्रांति के पावन दिवस से आरंभ कर आपके घर आने वाली है जिसमे संपूर्ण रामभक्त समाज अपने सामर्थ्य अनुसार निधि सहयोग करे।
सदियों बाद पुनर्निर्मित होने वाला भव्य श्री राम मंदिर संपूर्ण भारत के सर्व समाज, प्रति एक घर के निधि समर्पण से पूर्ण होगा। हर घर को इस गौरव समर्पण का अनुभव होगा कि यह भव्य राम मंदिर किसी व्यक्ति, वर्ग, संस्था या संघठन द्वारा निर्मित नहीं बल्कि हम सब राम मे आस्था रखने वाले साधारण से साधारण परिवार द्वारा समर्पण से संग्रहित निधि से बना है।

कार्यक्रम में अभियान प्रमुख सुशील, अमित कटारिया, कैलाश, धुरेंद्र, विधायक अजीत त्यागी ,बीजेपी महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, नगर निगम की मेयर आशा शर्मा व रेनू सिंह चंदेला आदि रहे।
Previous Post Next Post