सिटी न्यूज़ | हिंदी....✍🏻
गाजियाबाद :- राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज के बीएड विभाग द्वारा प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए मंगलवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं को काॅलेज की वार्षिक गतिविधियों, शिक्षा पद्धति, नियमों आदि की जानकारी दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि पर्यावरणविद विजय पाल बघेल थे। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण का महत्व बताया और पौधरोपण करने की शपथ दिलाई। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणित विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य सीमा कसूमरा थी। सीमा कसूमरा ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व के बारे में बताया व स्वस्थ राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। काॅलेज के सीईओ आदित्य कॉल, प्रधानाचार्य डॉ नीतू चावला, रजिस्ट्रार शशि खन्ना, विभागाध्यक्ष डॉ नमिता शर्मा, डॉ वीना दलानिया, डॉ नीलम श्रीवास्तव, पल्लवी शर्मा, रेखा गुप्ता, कल्पना मित्तल आदि भी मौजूद रहे।