सिटी न्यूज़ | हिंदी....✍🏻

गाजियाबाद :- शहर की संजय नगर निवासी इतिका सिंह इटवा सिद्धार्थ नगर की राजकीय होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी बनी हैं। इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इतिका सिंह को चार जनवरी को ही नियुक्ति पत्र मिला है। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आॅनलाइन उदघाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इतिका सिंह संजयनगर निवासी एमएमएच काॅलेज के केमेस्ट्री डिपार्टमेंट के पूर्व प्रवक्ता अयोध्या सिंह की पुत्री हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने के बाद इतिका सिंह ने इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू का रिजल्ट मार्च माह में आया था और उसमें इतिका ने सफलता हासिल की थी। अब उन्हें पहली पोस्टिंग इटवा सिद्धार्थ नगर के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के रूप में मिली है। उनके राजकीय होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी बन जाने पर शहर के लोगों ने उन्हें बधाई दी।
Previous Post Next Post