सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- कांशीराम योजना निवासी साध्वी रचना दास व ममता दास की कुटी से चोर गुरूवार की रात्रि नकदी व जेवरात ले उडे थे। इस घटना से संतों में रोष है। घटना की जानकारी मिलने विश्व हिंदू महासंघ के संत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महंत विजय गिरी महाराज शुक्रवार को पंडित राजेश शर्मा के साथ साध्वी की कुटी पर पहुंचे और उनसे मिलकर घटना की जानकारी ली।  

महंत विजय गिरी महाराज ने बताया कि घटना को लेकर चौकी इंचार्ज से बात की गई व जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने को कहा गया ताकि भविष्य में ऐसी घटना ना हो। महंत विजय गिरी महाराज ने कहा कि साध्वी की कुटी से चोरी होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। चोरों ने कुटी में खाने का सामान तक नहीं छोडा और उसे भी साथ में ले गए। चौकी इंचार्ज ने महंत विजय गिरी महाराज को बताया कि तहरीर लिख ली गई है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
Previous Post Next Post