मनोज धामा


सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- लोनी के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा के खिलाफ वीरवार को कस्बे में होर्डिंग लगाए गए। लोनी के सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए इन होर्डिंग्स पर मनोज धामा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। होर्डिंग लगने के विरोध में सुबह मनोज धामा की पत्नी एवं लोनी नगर पालिका की चेयरपर्सन रंजीता धामा बॉर्डर थाने में पहुंची। उन्होंने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार  सुबह लोनी तिराहा खन्ना नगर समेत अन्य सार्वजनिक स्थान पर होर्डिंग लगे दिखे। होर्डिंग पर पूर्व चेयरमैन मनोज धामा पर दुष्कर्म समेत अन्य लगे आरोप लिखे गए थे। होर्डिंग के नीचे निवेदक मनोज धामा की पत्नी रंजीता धामा का नाम लिखा गया था। सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगने के बाद रंजीता धामा के समर्थकों ने रोष व्यक्त किया। चेयरपर्सन रंजीता धामा दर्जनों समर्थकों के साथ दोपहर में बॉर्डर थाना पहुंची। उन्होंने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने सुशील फौजी, सन्नी कुमार, अकरम सैफी, विशाल, अज्ञात प्रिंटिग प्रेस के मालिक समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

लोनी चेयरपर्सन रंजीता धामा ने आरोप लगाए हैं कि साजिश के तहत कुछ लोगों ने यह होर्डिंग सार्वजनिक स्थानों पर लगाए हैं। होर्डिंग लगाकर उनकी छवि को खराब किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगने के बाद उनका परिवार सदमे में है
Previous Post Next Post