सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


नई दिल्ली :- किसान आंदोलन पर एक ट्वीट के बाद पॉप स्टार रिहाना चर्चा में हैं, उनके एक ट्वीट के बाद इंटरनेशनल सेलेब्रिटी लगातार किसान आंदोलन को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। लगातार बड़े सेलेब्स किसानों के समर्थन में अपनी आवाज उठा रहे हैं। रिहाना लगातार इंटरनेट पर सर्च में बनी हुईं हैं लोग इंटरनेट पर तलाश रहे हैं कि आखिरकार रिहाना है कौन। आईए जानते हैं किसान आंदोलन पर सवाल उठाने वालीं रिहाना कौन है। 

रिहाना का पूरा नाम रोबीन रिहाना फेंटी है। वह एक बारबेडियन पॉप स्टार, मॉडल और बिजनेसवूमेन हैं। 2005 में रिहाना ने अपना पहला स्टूडियो एल्बम म्यूजिक ऑफ द सन रिलीज किया जो बिलबोर्ड 200 के चार्ट के टॉप टेन में पहुंचा था। इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना के इंडिया में भी फैंस की कमी नहीं है। 2019 में फोब्र्स ने रिहाना को सबसे धनी म्यूजिशियन बताया था। ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोगों में रिहाना 100 मिलियन फॉलोवर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। 

पॉप म्यूज़िक इंडस्ट्री में रिहाना की शुरुआत ही काफी धमाकेदार रही। बचपन से मडोना, बॉब मारले और जैनेट जैक्सन जैसे सितारों को देखकर बड़ी हुईं रिहाना ने अपना पहला अलबम म्यूजिक ऑफ द सन और अ गर्ल लाइक मी साल 2005 में रिकॉर्ड किए। कैरिबियाई म्यूजिकसे प्रभावित ये दोनों अलबम बिलबॉर्ड 200 चार्ट के टॉप टेन लिस्ट में शामिल हुए। 

क्या है रिहाना का ट्वीट
अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना ने मंगलवार को किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट बंद करने की आलोचना की। रिहाना (32) विश्व स्तर की पहली स्टार हैं जिन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने सीएनएन के एक लेख के साथ ट्वीट किया, हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान आंदोलन। रिहाना के ट्विटर पर दस करोड़ फॉलोवर हैं और उनके इस ट्वीट को एक घंटे में हजारों लोगों ने रीट्वीट किया। यह कोई पहला मौका नहीं है जब रिहाना ने ऐसे किसी मुद्दे पर सोशल मीडिया पर लिखा हो वो पहले भी ऐसे मुद्दों को उठाती रहीं हैं। हाल ही में रिहाना ने म्यांमार में सेना के कब्जे को लेकर भी ट्वीट किया था।
Previous Post Next Post