सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻
गाज़ियाबाद :- थाना निवाड़ी क्षेत्र में मासूम बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की।
घटना मुरादनगर इलाके के निवाड़ी रजवाहे की है। रविवार की सुबह करीब तीन साल के बच्चे का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौैके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी