सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- राम चमेली चडढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज द्वारा मद्य निषेध विभाग उत्तर प्रदेश मेरठ के सहयोग से एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में युवा वर्ग में बढ़ती नशे की लत, उसके दुष्परिणाम व समाधान विषय पर वार्ता की गई। साथ ही निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। डॉ बी जामा साइक्लोजेस्ट, काउंसलर सुनील शुक्ला व प्रियंका भनोट ने छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया। साथ ही उससे छुटकारे के टिप्स भी दिए। कैंप में हुई विभिन्न गतिविधियों में कनिका त्यागी कुमारी चेष्टा ने बाजी मारी। सिमरन चौधरी व श्वेता चौहान को दूसरा स्थान तथा साक्षी सोम व उमा पाल बघेल को तीसरा स्थान मिला।  निबंध प्रतियोगिता में कनिका त्यागी विजेता रहीं। वहीं सिमरन चौधरी को दूसरा व उमा पाल बघेल को तीसरा स्थान मिला। प्रधानाचार्य डाॅ नीतू चावला ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  काॅलेज की मैनेजमेंट कमेटी की सदस्य पवन आनंद, सीईओ आदित्य कॉल, रजिस्टर शशि खन्ना आदि भी मौजूद रहीं। सभी गतिविधियां एनएसएस प्रभारी पल्लवी शर्मा व शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रेमलता बक्शी की देख-रेख में हुईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर गीतांजलि खुराना, अंजू सिंह व हिमानी त्यागी ने योगदान दिया। संचालन अंजू सिंह ने किया।
Previous Post Next Post