सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाज़ियाबाद :- कर्नाटक के बैंगलोर में बिग ड्रीम्स इवेंट्स और एग्जिबिशन ने इंडियन विमेंस अचीवर्स अवार्ड्स का फर्स्ट एडिशन आयोजित किया जिसमें पूरे देश से चुनिंदा महिलाओं को अलग अलग कैटेगरी में सम्मानित किया गया। ग़ाज़ियाबाद के इंदिरापुरम निवासी पायल सिन्हा को हेल्थ और ब्यूटी के लिए वूमेन एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड 2021 से नवाज़ा गया। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी और मन्त्री के.गोपालैया की उपस्थिति में यह पुरस्कार दिया गया।
 ज्ञात रहे पायल सिन्हा एक हर्बल ब्यूटी एक्सपर्ट हैं जो स्किन और हेअर्स से रिलेटिड हर प्रॉब्लम को हर्ब्स के जरिए ट्रीटमेंट देती हैं। पिछले 15 वर्षों से बतौर हर्बल ब्यूटी एक्सपर्ट काम कर रही पायल सिन्हा सोशल मीडिया में बहुत पसंद की जाती हैं। उनकी प्रसिद्धि देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के अनेक देशों जैसे अमरीका,ऑस्ट्रेलिया,यूरोप,पाकिस्तान आदि में भी है। इससे पूर्व भी पायल सिन्हा को अनेक मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।आपने अपने शहर से इतनी दूर बैंगलोर में इतनी बड़ी हस्तियों से सम्मान प्राप्त कर ग़ाज़ियाबाद का गौरव बढ़ाया है ।
Previous Post Next Post