सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मोदीनगर की विधायक मंजू सिवाज, जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय, सीडीओ अस्मिता लाल,भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे। 
मुख्य अतिथि अतुल गर्ग ने कहा कि भाजपा  सरकार ने  पिछले चार वर्षों में महिलाओं के सम्मान व आत्मनिर्भर बनाने में जितना कार्य किया है, उतने पहले कभी सरकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं वर्तमान में चला रखी है।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति के तहत कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कहा कि मिशन शक्ति के लिए वर्तमान में चल रही योजनाओं का महिलाएं अधिक से अधिक लाभ उठाएं। विभाग से जुड़े लोगों से आहन किया कि वह मिशन शक्ति के तहत चलाई जा रही योजनाओं को जनजन तक पहुंचाए। मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के कारण ही क्षेत्र में महिलाओं के लिए रोजगार के तमाम अवसर अवश्य उपलब्ध है। भाजपा सरकार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
Previous Post Next Post