रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- शहर के अर्जुन नगर इलाके में बुधवार को एलेक्स वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जोनल मेगामार्ट का शुभारंभ विधिवत तरीके से किया गया। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा के नेतृत्व में कंपनी के प्रोडक्ट ट्रेनर डॉ संदीप यादव व धर्मराज मेघवाल ने जोनल मेगा मार्ट का उद्घाटन किया। 

डॉ संदीप यादव ने बताया एलेक्स कंपनी पूरे भारत में आयुर्वेद का प्रचार करने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ बनाने का काम कर रही है। कंपनी आयुर्वेदिक उत्पादों का उत्पाद करती है। जिससे सभी प्रकार की गंभीर व लाइलाज बीमारियों से बचा जा सकता है। धर्मराज मेघवाल ने कंपनी के बारे में बताते हुए कहा कि एलेक्स केवल लोगों को स्वस्थ बनाने का ही नहीं, साथ ही समृद्ध बनाने का भी काम कर रही है। कंपनी के साथ कार्य करके बेरोजगारी को भी दूर किया जा सकता है। 

उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा ने इस मौके पर मेगा मार्ट के के उद्घाटन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा आयुर्वेदिक पद्धति प्राचीन काल से ही देश में लोगों को निरोगी बना रही है। एलेक्स कंपनी इस दिशा में सही कदम उठा रही है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ जायसवाल, हरीश मल्होत्रा, राजू छाबडा, सुनील चाचा आदि मौजूद थे।
Previous Post Next Post