सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाज़ियाबाद :- गुरूकुल हार्स राइडिंग क्लब के घुडसवारों ने पैंटा ग्रैंड नेशनल एक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न इवेंटस पदक जीतकर शहर का गौरव बढाया। पैंटा ग्रैंड नेशनल एक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप का आयोजन नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी नोएडा की ओर से पांच से 10 मार्च तक हुआा था। चैंपियनशिप के चिल्ड्रन हैक्स ग्रुप वन इवेंट में राज चैधरी ने एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक, आदया नंे एक रजत व कांस्य पदक, अविका सिंह ने एक रजत व एक कांस्य पदक, टीयाना सेठ ने दो रजत व एक कांस्य पदक तथा अक्षिता शर्मा ने एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य तथा मुदित सिंह ने दो स्र्वण व एक रजत पदक जीता। ओपन हैक्स में सक्षम फोगट व राज चैधरी ने एक-एक रजत पदक जीता। समक्ष फोगट ने ओपन बियर बैक पोल बेंड़िग व  पोल बेंड़िग में स्वर्ण पदक जीता जबकि आदया कोे कांस्य पदक मिला।ं जूनियर एंड़ यंग राईडर्स हैक्स व जूनियर एंड़ यंग राईडर्स पोल बेंड़िग में विधि को रजत पदक मिला तथा  लेड़िज़ हैक्स में चैथा स्थान हासिल हुआ। प्राप्त किया। गुरुकुल द स्कूल व क्लब के डायरेक्टर सचिन वत्स ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से स्कूल का ही नहीं जनपद का भी नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने भी विजेताओं को बधाई दी।
Previous Post Next Post