रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- शिवशक्ति डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज को जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने तथा धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर शहीद मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष नीरज त्यागी ने कहा कि जिला प्रशासन के शिथिल रवैये को लेकर रोष जाहिर किया।  कुछ विशेष सम्प्रदाय के लोगों की ओर से उन्हे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। गत माह डासना मंदिर परिसर में भी इस सम्प्रदाय के लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। संस्थान के महामंत्री अक्षय त्यागी ने कहा कि यदि उन्हे सुरक्षा प्रदान नही की गयी ओर धमकी देने वालो की गिरफ्तारी नही की गयी तो पूरे प्रदेश में संगठन की ओर से आंदोलन छेडा जायेगा। अखिल भारतीय त्यागी ब्राहमण सभा के राकेश त्यागी, मुकेश त्यागी,सुरेश त्यागी,राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के अध्यक्ष आशीष त्यागी,संदीप त्याग,नीटू त्यागी, ब्रहमऋषि समाज की राष्ट्रीय सचिव डा उदिता त्यागी,धनप्रकाश त्यागी,नीरज त्यागी,श्याम सुंदर त्यागी,राकेश त्यागी,उदयवीर त्यागी,पकंज त्यागी,मुकेश कुमार त्यागी,लोकेश कुमार,संजय त्यागी,राजीव त्यागी,रविंद्र त्यागी एडवोकेट,अमरीश त्यागी,विश्वदीप त्यागी,लोकेश त्यागी उर्फ सोनू,उमेश त्यागी आदि उपस्थित थे।
Previous Post Next Post