रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- वार्ड 5 से निर्वाचित हुए बसपा प्रत्याशी शोकेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बसपा की लोकप्रियता बढ़ी है यही वजह है कि भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले गाजियाबाद जनपद में भाजपा महज 2 सीटों पर सिमट गई जबकि बसपा ने 5 सीटें जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी प्रबल कर दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव संपन्न हुए हैं पार्टी संगठन की जो रणनीति होगी उसी के हिसाब से आगे की रणनीति तय की जाएगी। 

बसपा के 5 सदस्य जीते हैं अन्य लोगों से संपर्क कर पंचायत अध्यक्ष के लिए दावेदारी की जाएगी। इसके अलावा संगठन का जो आदेश होगा वह उन्हें मान्य होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को उसके कर्मों का फल मिलना शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा महामारी कोरोना में लोग तड़प तड़प कर जान दे रहे है और सत्ताधारी भाजपा नेता प्रतिनिधि आराम से घर मे बैठे है। उन्हें जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। अस्पतालों में ऑक्सीजन ना होने की वजह से लोग असमय जान गवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की चोचलेबाजी को जनता पूरी तरह समझ चुकी है। कई महीनों से किसान आंधी पानी गर्मी  में खुले आसमान के नीचे पड़े हैं लेकिन किसानों की रहनुमा बनने वाली भाजपा पूरी तरह मुंह मोड़े है। जनता की बेरुखी से साफ है कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है बसपा की तरफ निगाह है 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और बसपा को जनता चुनेगी। क्षेत्रवासियों ने मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी
Previous Post Next Post