रिपोर्ट :- गजेंद्र रावत


नई दिल्ली :- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को आज भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 14-15 जून से मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। वहीं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 13 जून रविवार से झमाझम का दौर शुरू हो जाएगा। बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में शनिवार से मानसून की बारिश शुरू हो गई है।

इस बीच, समय से पहले दस्तक देने के बाद विभिन्न राज्यों में मानसून की भारी बारिश का दौर जारी है। मायानगरी मुंबई में शनिवार को भी भारी बारिश हुई। IMD ने यहां रविवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरि जिलों में रविवार को दूरदराज इलाकों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

13 साल बाद समय से पहले मानसून की दस्तक
IMD के मुताबिक दिल्ली में इस बार मानसून का आगाज 13 साल बाद जल्दी होने जा रहा है। संभावना है कि 15 जून को मानसून दिल्ली पहुंच सकता है। वहीं IMD का पूर्वानुमान है कि प्री मानसून और मानसून की बारिश इस बार अच्छी होगी। दिल्ली में अगले दो दिन बारिश के साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
Previous Post Next Post