रिपोर्ट :- गजेंद्र रावत


नई दिल्ली :- लंबे समय से अंदरूनी कलह झेल रही कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।  कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जितिन प्रसाद को पार्टी में शामिल करवाया। जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने को पार्टी के मिशन यूपी 2022 की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। कई लोगों का मानना है कि जितिन प्रसाद ब्राह्मण नेता हैं और उनको पाले में लाकर भाजपा ब्राह्मणों में संदेश देना चाहती है कि पार्टी उनके साथ है।
Previous Post Next Post