सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाज़ियाबाद :- मुरादनगर थाना क्षेत्र में दबंगों ने तमंचे के बल पर अपने भाइयों के साथ जन्मदिन की पार्टी से लौट रहीं दो छात्राओं से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। तमंचा दिखाकर एक छात्रा को अगवा करने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया।

मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी सोलह वर्षीय दो इंटर की छात्राएं अपने भाइयों के साथ बाइक पर एक गांव में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी। दोपहर करीब दो बजे दोनों गांव लौट रही थी। आरोप है कि बीच रास्ते में गांव निवासी सात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनकी बाइकों की चाबी भी निकाल ली। आरोपियों ने छात्राओं को नीचे उतारकर उनके साथ छेड़छाड़ की। तमंचा दिखाकर एक छात्रा को खींचकर ले जाने लगे। जब छात्राओं के भाइयों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें पीटा। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों का आता देख आरोपी फरार हो गये। 

पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने तेजाब डालने की धमकी दी। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्राओं की तहरीर पर पांच को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में एक आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
Previous Post Next Post