रिपोर्ट :- नासिर खान


एटा :- उत्तर प्रदेश के एटा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन के घर 2 दूल्हे पूरी तैयारी के साथ शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंच गए। इसके बाद दुल्हन ने एक लड़के के गले में वरमाला डाली और दूसरे के साथ विदा होकर चली गई। पहले दूल्हे के पक्ष के लोगों ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने दुल्हन के पिता को हिरासत में ले कर मामले की पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला एटा जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिरांव का बताया जा रहा है जहां पर दो लड़के एक ही लड़की से शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंच गए। दुल्हन के घर बारात लेकर पहले पहुंचे लड़के के गले में लड़की ने वरमाला पहना दी लेकिन कुछ समय बाद उसके घर एक और लड़के की बारात पहुंच गई। इसके बाद दुल्हन ने पहले दूल्हे की उम्र ज्यादा बताते हुए उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया और दूसरे दूल्हे के साथ 7 फेरे लेकर शादी कर ली। वह दूसरे दूल्हे के साथ ही विदा हुई। इस घटना से लोग हैरान में हैं।
Previous Post Next Post