रिपोर्ट :- नासिर खान


लखनऊ :- आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की सियासत भी देश में बहुत महत्व रखती है। ऐसे में जब बात कैबिनेट विस्तार या बड़े फेरबदल की हो तो हलचल लाजमि है। यही हलचल रविवार को और भी तेज हो गई है। जहां योगी मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह शनिवार को लखनऊ पहुंच चुके हैं। देर शाम उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल के साथ बैठक की।

बता दें कि वह आज रविवार को गृह जनपद बिहार के मोतिहारी रवाना होने से पहले दिन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से भी मुलाकात करेंगे। वहीं भाजपा सूत्र राधा मोहन सिंह की राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष से होने वाली इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं। रविवार को स्वतंत्र देव सिंह बरेली में रहेंगे। वह वहां शाम 4 बजे पहुंचेंगे और दिवंगत विधायक केसर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके साथ ही संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

आगे बता दें कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल रविवार को कानपुर जाएंगे। वह वहां पर भाजपा कानपुर क्षेत्र की बैठक को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा ने इस समय भाजपा की क्षेत्रवार बैठकें शुरू की है। वहीं बीएल संतोष के दौरे पर बाद से सरगर्मी बढ़ गई है।
Previous Post Next Post