रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- आर्यनगर  ज्वालापुर के लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की शह पर उनके घरों की नालियां बंद कर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवारों ने आज मीडिया के सामने आकर कहा कि भाजपा में शामिल होने से इंकार किये जाने पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। आर्यनगर के सर्वाधिक पीड़ित विधवा महिला पार्वती नेगी, माकपा नेता वीे.के.सिंह सहित कई पीड़ित लोगों ने कहा कि भाजपा में शामिल नही होने का खामियाजा वह  भुगत रहे है। उन्होने बताया कि करीब 2 माह पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान स्थानीय भाजपा पार्षद एवं उनके तीन चार समर्थकों द्वारा वर्षों से खुली नाली को बंद करा दिया गया था। निर्माण के दौरान नाली बंद करने का विरोध किये जाने को अनसुना कर दिया गया।  

भाजपा पार्षद द्वारा भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा था लेकिन शामिल होने से इनकार करने का खामियाजा आधा दर्जन से अधिक परिवार अब भुगतने को विवश है। पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण इन परिवारों के घरों में पानी घुस जाने से काफी नुकसान हुआ। 

पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया कि शिकायत पर कुछ दिन पूर्व लोक निर्माण विभाग के दो अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नाली खोलने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय भाजपा पार्षद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समर्थको द्वारा नाला नही खोलने दिया गया। विधवा महिला ने  जिलाधिकारी को पत्र देकर समाधान की मांग की है।  साथ ही चेतावनी दी कि अगर समस्या का शीघ्र समाधान नही हुआ तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पर पीड़ित परिवारों के साथ धरना देकर आत्मदाह करने को विवश होंगे। वार्ता मे  तेजस्वी गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, त्रिपाल शर्मा, अनिल कुमार, राजेन्द्र गुप्ता, आरती सहित कई मौजूद रहे।
Previous Post Next Post