रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रवि कांत गर्ग साथ में एनसीआर अध्यक्ष सुनील गुप्ता द्वारा आज मेरठ मंडल एवं गाजियाबाद जिला, महानगर  के पदों पर नियुक्त करते हुए 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) का विस्तार किया गया। इस बैठक में आज महत्वपूर्ण पदों की घोषणा करते हुए मेरठ मंडल प्रभारी के रूप में नानक चंद जी (शीरे वाले) एवं अनिल अग्रवाल (सांवरिया), जिला चेयरमैन के पद पर देवेंद्र हितकारी, जिला अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग तथा महानगर अध्यक्ष विकास बंसल को व्यापार मंडल में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा की व्यापार मंडल व्यापारी को मजबूती देता है। व्यापार मंडल व्यापारी के रोजमर्रा कर रहे व्यापार का अंग है, हम सब व्यापारियों को जितना हो सके अपनी और अपने व्यापार मंडल की शक्ति को बढ़ाने के लिए उसमें समय ज्यादा से ज्यादा देना चाहिए। 

आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजनीश बंसल (मंगली होजरी), गौरव गर्ग (दीपाली ज्वेलर्स), आशु बिंदल, राकेश मोहन, विभु बंसल, नीरज गर्ग, सपना बंसल, विपिन सिंगल, नीरज गोयल, अनिल गर्ग, विपुल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, श्यामवीर यादव सुनील चौधरी, मनीष निश्चल आदि सभी शहर के गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post