रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- राष्ट्रीय व्यापार मंडल के ऊर्जावान पश्चिम क्षेत्र के महामंत्री पंडित हिमांशु शर्मा को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल व भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के आशीर्वाद से भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद आनन फानन में अपनी खुश खबरी का इजहार करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय व्यापार मंडल की टीम ने कविनगर के जे 77 पर हिमांशु शर्मा का शानदार अभिनंदन किया व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर पंडित राकेश शर्मा सदरपुर, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, प्रदेश मंत्री अनुज शर्मा,पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता बालू भाई,महानगर अध्यक्ष संजय गोयल, विरेन्द्र कंडेरे, योगेंद्र त्यागी आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post