सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाज़ियाबाद :- बिग स्माइल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने संस्था के स्थापना दिवस व हरियाली तीज पर्व पर पौधरोपण किया। पौघरोपण आरडीसी में किया गया और उनकी देखरेख करने का संकल्प भी लिया गया। संस्था की संस्थापक सिमरन रंधावा ने बताया कि संस्था की स्थापना दो वर्ष पहले 11 अगस्त को ही हुई थी। संस्था का उददेश्य समाज सेवा व झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षित करना है। इसी के चलते संस्था के पदाधिकारी झुग्गी बस्तियों के बच्चों को पढने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें किताबें, कॉपियां आदि उपलब्ध कराते हैं। संस्था के दूसरे स्थापना दिवस व हरियाली तीज से संस्था ने आरडीसी से पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान शुरू किया है। झुग्गियों में रहने वाले बच्चों से भी पौधरोपण कराया गया ताकि वे पेड-पौधों का महत्व समझ सकें। साथ ही उन्हें  जितेंद्र रंधावा, शर्मिला सहदेव, , रुचि गर्ग, आरती गौड, निष्ठा, पारुल सिंघल, किरण पोपली, महक मारवाह, रूपाली गुप्ता आदि ने भी पौघरोपण किया।
Previous Post Next Post