सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गौर कैस्केड में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में शहर की कई कालोनियों की महिलाओ ने भाग लिया। तीज महोत्सव का आयोजन प्रगति जैन ने किया। महिलाओं ने हरियाली तीज के गीतों पर नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तम्बोला, मैचिंग बॉक्स आदि प्रतियोगिताओं में बडी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। तीज क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही जिसमें संगीता शर्मा ने बाजी मारी। उन्हें तीज क्वीन का मुकुट पहनाकर सम्मािनत किया गया। आयोजक प्रगति जैन ने पर्यावरण की रक्षा के संकल्प के रूप में सभी को पौधा गिफट में दिया। महिलाओं को सुहाग का प्रतीक श्रृंगार का सामान भी दिया गया। पूनम जैन, इंदु जैन, संगीता शर्मा, ममता गर्ग, नीना गर्ग, राखी जैन, अर्शी जैन, राशि जैन, रचना जैन, मीना अरोड़ा, संध्या जैन, सोनिया जैन, सुषमा शर्मा, मीतू जैन, पूजा गर्ग आदि भी शामिल रहीं।
Previous Post Next Post