सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाज़ियाबाद :- उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों द्वारा केंद्र सरकार की नीयत और नीतियों के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह, नोएडा सांसद महेश शर्मा ने जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ यूपी गेट से हरी झंडी दिखाकर किया। उत्तर प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा के तीसरे दिन यूपी गेट पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने दोनो केंद्रीय मंत्रियों को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए पश्चिम क्षेत्र के लोगों तक भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को पार्टी के कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला 

बीएल वर्मा का स्वागत यूपी गेट के बाद विजयनगर बाईपास तिराहे पर अमित गर्ग व अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। इस दौरान बीएल वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को 60 प्रतिशत और अन्य दलों को 40 प्रतिशत सिटे हासिल होगी। योगी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों से जनता में खुशी का महौल है। योगी सरकार आने के बाद से उत्तर प्रदेश में अपराध लगातार कम होते जा रहे है। उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े चार सालों में कई ऐसे कार्य किए गए है। जो महिलाओं, दलित, बुजुर्गों और मध्यम वर्ग के हित में है। उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को जिताकर प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेगी। 

बहुजन सामाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आए अमित गर्ग ने जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अमित गर्ग के समर्थकों ने भाजपा जिंदाबाद के साथ साथ मोदी व योगी सरकार के नारे लगाए।

जन आशीर्वाद यात्रा में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पश्चिम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, केके शुक्ला, पप्पू पहलवान, पूनम कौशिक, पप्पू नागर, अनुज मित्तल, अमित गर्ग, रीना भाटी, पंकज भारद्वाज, मनोज यादव, रेनू चंदेला, सुरेंद्र नागर, चंपा माहौर, पिंटू सिंह, कृपाल सिंह, संतराम यादव, प्रीती चंद्रा, सुनील यादव, उदित मोहन गर्ग, कुलदीप त्यागी, बॉबी त्यागी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
Previous Post Next Post