रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- व्यापारी नेता पंडित अशोक भारतीय को भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के द्वारा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का सह संयोजक महानगर गाजियाबाद बनाया गया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के कार्यालय पर अशोक भारतीय के मनोनयन पर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा का आभार प्रकट करते हुए स्वागत अभिनंदन किया। 

अशोक भारतीय राष्ट्रीय व्यापार मंडल में पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष हैं। स्वागत के दौरान अशोक भारतीय ने कहा वे भाजपा द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर पंडित राकेश शर्मा सदरपुर, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, प्रदेश मंत्री अनुज शर्मा,पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता बालू भाई,महानगर अध्यक्ष संजय गोयल, विरेन्द्र कंडेरे, योगेंद्र त्यागी आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post