सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


नई दिल्ली :- कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। गाजियाबाद समेत देश के विभिन्न शहरों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्धायु होने की कामना की। 

कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दफ्तर 24 अकबर रोड पर मनाया गया। नवाब मुमताज अहमद खान, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनीस खान, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सरदार दिलीप रायपुर, महेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, सिमरन कौर, डिम्पल सिंह आदि ने उन्हें बुके भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाकर उसे मजबूत करने का संकल्प भी लिया
Previous Post Next Post