सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- आईसीएसई बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा में नेहल जैन ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उनकी इस उपलब्धि के लिए रविवार को संजय नगर जैन समाज द्वारा नेहल जैन व उनके माता-पिता का सम्मान किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने नेहल जैन व उनके माता-पिता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजयनगर जैन समाज के कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न जैन ने कहा कि नेहल जैन द्वारा आईसीएसई बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करना बहुत बडी उपलब्धि है। नेहल जैन ने यह उपलब्धि प्राप्त कर समाज का गौरव बढाया है। उनकी इस उपलब्घि से समाज के अन्य बच्चे भी प्रेरणा लेंगे और समाज का नाम रोशन करेंगे। नेहल जैन का संजय नगर जैन समाज के संरक्षक अनिल जैन, अध्यक्ष नीरज कुमार जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन, सुमित जैन, मंत्री उपाध्यक्ष हरीश जैन, चिराग जैन, अजय जैन व विकास जैन आदि ने सम्मान किया।
Previous Post Next Post